logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव अधिकारियों द्वारा बैग चेक किए जाने से भड़के उद्धव ठाकरे को फडणवीस ने दिया जवाब, वीडियो शेयर कर पूर्व सीएम को दी नसीहत


नागपुर: पूर्व मुख्यामंत्री और उद्धव बालासाहेब ठाकरे के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की बैग चेक करने का मामला सियासी हो गया है। उद्धव ने इसको लेकर चुनाव आयोग और अधिकरियों की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का बैग भी चेक करने की मांग की थी। उन्होंने इस वाकये का वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में विपक्ष के कई नेताओं साझा करते हुए सरकार की आलोचना की। अब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनकी इस बात का उत्तर दिया है। 

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो साझा कर कहा है कि ये सरकारी अधिकारी कोई मातोश्री बंगले पर काम करने वाले नौकर नहीं हैं। फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का, अधिकारियों द्वारा बैग चेक करते हुए वीडियो साझा किया है। 

फडणवीस ने वीडियो शेयर कर लिखा, “उद्धवराव ये मातोश्री में काम करने वाले नौकर नहीं हैं, सरकारी अधिकारी हैं...! आपने सरकारी अधिकारियों के साथ जो “यूरिन पॉट” वाला व्यवहार किया, वह नौकरों के साथ करना भी अमानवीय है।”

देवेंद्र फडणवीस ने आगे लिखा, “यह वीडियो लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री के बैग की जांच करने का है। लेकिन आज जब अधिकारी उद्धव ठाकरे के बैग की जांच कर रहे थे तो जिस तरह से उन्होंने अधिकारियों के साथ गंदा व्यवहार किया, वह एक नेता को शोभा नहीं देता।”