logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"एमवीए सरकार के दौरान भाजपा नेताओं को जेल में डालने की दी गई थी सुपारी", परमबीर सिंह के दावे को फडणवीस ने बताया सही


नागपुर: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने नया दावा किया है. इसमें उन्होंने महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल के दौरान भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बनाए जाने का दावा किया है. सिंह के इस दावे को उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सही बताया है. फडणवीस ने ये भी कहा है कि उन्होंने इस संबंध में सबूत भी दिए थे. 

फडणवीस ने कहा कि परमबीर सिंह ने मुझे और भाजपा के नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के संबंध में जो वक्तव्य किया है वो सही है. फडणवीस ने यह भी कहा कि एक बार नहीं चार बार झूठे केस कर मुझे किस तरह से गिरफ्तार किया जा सकता है, इसका प्रयास किया गया. 

फडणवीस ने कहा, “लेकिन हमने षड्यंत्र का पर्दाफाश किया और वीडियो सबूत सीबीआई को भी दिया।” फडणवीस के मुताबिक महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान उन्हें और अन्य भाजपा नेताओ को जेल में डालने की सुपारी दी गई थी। 

देखें वीडियो: