logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चलाई जा रही झूठी खबर, पत्रकार को भेजूंगा व्यक्तिगत नोटिस: चंद्रशेखर बावनकुले


नागपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने छोटी पार्टियों को समाप्त करने वाली खबर का खंडन करते हुए, यह खबर चलाने वाले पत्रकारों पर कार्रवाई करने की बात कही है.   

बावनकुले ने कहा, “मैं उन पत्रकारों को व्यक्तिगत नोटिस देने जा रहा हूं जिन्होंने फर्जी खबरें छापी हैं। मैंने कहा कि पार्टी मोदी जी ने विकसित भारत की जो संकल्पना बनाई है, उसका समर्थन करने के लिए उतर रही है. पार्टी इस प्रस्ताव के समर्थन में आ रही है. कल भी एक बड़ी पार्टी की एंट्री है.”

दरसल एक खबर चलाई जा रही थी कि आगामी लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर अपने-अपने जिले के छोटे दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भाजपा में शामिल होने और गांवों और कस्बों में छोटे दलों को खत्म करने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने इसे झूठी खबर बताया है.

उन्होंने कहा, “खबरों को गलत तरीके से पेश कर और विरोधियों की बाईट लेकर छवि खराब करने का काम किया जा रहा है। मोदी जी के बहुमत के बावजूद सभी घटक दलों को शामिल किया गया। पिछले 14 से 19 वर्षों में छोटे दलों को समायोजित किया गया और बड़े पद दिये गये।”

बावनकुले ने आगे कहा, “महादेव जानकर मंत्री बने तो भारतीय जनता पार्टी छोटी पार्टियों का ख्याल रखने वाली पार्टी है. इस पार्टी में छोटी पार्टियों का सम्मान किया जाता है. भारतीय जनता पार्टी का कद ऊंचा करना मेरी जिम्मेदारी है। पार्टी में जगह स्पेस है, वे मोदीजी की गारंटी मानेंगे और उन सभी को पार्टी में आना चाहिए।”