El Niño और कम बारिश से बढ़ी मुश्किलें, अमरावती विभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर अर्धनग्न आंदोलन; सूखा अकाल घोषित करने की मांग
अमरावती: अल-नीनो (El Niño) और कम बारिश ने किसानों (Farmer's) की मुश्किलें बढ़ा दी है। समय पर और पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण फसलें सूखने लगी है। कपास, सोयाबीन जैसी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। किसान लगातार सरकार से सहायता की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को किसान नेता रविकांत तुपकर (Ravikant Tupkar) की अगुवाई में किसानों ने अमरावती विभागीय आयुक्त कार्यालय (Amravati Divisional Commissioner Office) के बाहर अर्धनग्न आंदोलन। इस दौरान आंदोलनकारियों ने किसानों को जल्द से जल्द राहत देने और सूखा अकाल घोषित करने की मांग की।
admin
News Admin