logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

24 घंटे बाद दूसरी बार अंबाझरी बायो डाइवर्सिटी पार्क में लगी आग


नागपुर: शहर के एकमात्र बायो डाइवर्सिटी पार्क में आग लगने की घटना लगातार सामने आ रही है। मंगलवार दोपहर अचानक पार्क में आग लग गई थी, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया था। वहीं बुधवार को दोबारा फिर पार्क में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग इस हादसे में कई हेक्टर में मौजूद पेड़ जलकर ख़ाक हो गए। 

ज्ञात हो कि, अग्निशमन विभाग को दोपहर एक बजकर 53 मिनट पर जानकारी मिली की अंबाझरी के बाओ डाइवर्सिटी पार्क में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही अग्निशमन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, आग की तीव्रता देखते हुए त्रिमूर्ति नगर, सिविल लाइन्स, सुगत नगर, सक्करदरा की चार अन्य गाड़ियों को और बुलाया गया।

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस हादसे में पार्क के अंदर 10-15 हेक्टर परिसर जल गया। गर्मियों के मौसम में आग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं अंबाझरी बायो डायवर्सिटी पार्क की बात करें तो यहां हर साल इस तरह की घटना हो रही है।