logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

12th के बाद 10th बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी नागपुर विभाग पिछड़ा, 89.07 प्रतिशत बच्चे हुए पास


नागपुर: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। एक बार फिर नागपुर विभाग का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जारी नतीजों के अनुसार नागपुर विभाग का कुल परिणाम 89.07 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं जिलावार आंकड़ों में नागपुर जिला 93.44 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा, जबकि गड़चिरोली जिला केवल 82.18 प्रतिशत परिणाम के साथ सबसे पीछे रहा।

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं के बाद शुक्रवार आठ मई को 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी नागपुर विभाग राज्य के अन्य विभागों की तुलना में सातवें स्थान पर रहा। जारी परिणामों के अनुसार, नागपुर विभाग में कुल 1,47,783 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 1,31,645 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

इस प्रकार विभाग का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.07 रहा। जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो नागपुर जिला 93.44 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा, जबकि 82.18 प्रतिशत के साथ गडचिरोली जिला सबसे पीछे रहा।

क्रमांक जिला प्रतिशत
1.भंडारा 85.78
2.चंद्रपुर 87.55
3.नागपुर 93.44
4.वर्धा 87.24
5.गडचिरोली 82.18
6.गोंदिया 87.58