logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पहली बार सार्वजनिक मंच से राहुल नाम के व्यक्ति को दी श्याबाशी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कांग्रेस नेता पर तंज


नागपुर: राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। स्मृति ईरानी कांग्रेस नेता पर हमला करने या उन्हें घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। 2014 के पहले वह जहां सदन में उन्हें घेरती थी, वहीं 2014 के बाद से कांग्रेस का गढ़ माने जानें वाले अमेठी में घेरना शुरू कर दिया। और ऐसा घेरा की 2019 के चुनाव में हरा दिया। हालांकि, इसके बावजूद ईरानी कांग्रेस नेता को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। सोमवार को ईरानी ने एक बार फिर राहुल नाम को लेकर तंज कसा। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में आयोजित हुआ। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के जमनालाल बजाज प्रशासनिक परिसर में सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में शामिल होने के लिए केंद्रीय स्मृति ईरानी उपराजधानी पहुंची। इस दौरान बोलते हुए ईरानी 2014 के पहले की सरकार को आड़े हाथ लिया। साथ ही कांग्रेस सहित राहुल को भी जमकर घेरा। 

ईरानी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राहुल लोणीकर की जमकर तारीफ करते हुए  फसल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इसी दौरान बोलते हुए ईरानी ने कहा, "नागपुर की धारा पर इस कार्यक्रम की सफलता से करने के लिए सूर्य और राहुल को बहुत बधाई। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, "यह पहला मौका है जब मैंने सार्वजनिक मंच से राहुल नामक किसी व्यक्ति का सराहना की है।" ईरानी की यह बात कहते हुए मच और सामने बैठे लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।