logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

संयुक्त राष्ट्र में स्थाई सदस्य्ता पर विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- कभी कभी दुनिया देती नहीं है, उसे लेना चाहता हूँ


नागपुर: भारत (Bharat) पिछले कई सालों से संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nation) में स्थाई सदस्य्ता के लिए प्रयासरत है। दुनिया के तमाम देश भारत की स्थाई सदस्य्ता का समर्थन भी कर रहे है, लेकिन चाइना के वीटो के कारण भारत को परेशनी का सामना करना पड़ता है। इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "दुनिया कभी-कभी कोई चीज नहीं देती है, लेकिन उसे लेना पड़ता है।"

जयशंकर शनिवार को एक दिन के नागपुर पहुंचे थे, जहां एक कार्यक्रम में पूछे एक सवाल पर बोलते हुए यह बात कही। विदेश मंत्री ने कहा, "हर गुजरते साल के साथ, दुनिया में यह भावना बन रही है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र के स्थाई सदस्य की कुर्सी पर होना चाहिए, और मैं उस समर्थन को महसूस कर सकता हूं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, दुनिया कभी कुछ चीजें आसानी से देती नहीं है। उसे आपको लेना पड़ता है।"

भारत के चीन से रिश्तों पर बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि, दोनों देशों ने एक समझौता हुआ था, जिसके तहत सीमा पर दोनों देशों के सेना की संख्या सीमित होगी। हालांकि, 2020 में चीन ने इस समझौते को तोड़ते हुए वहां अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाई। जिसे देखते हुए हमने भी सैनिकों की संख्या बढ़ाई है। वहीं दोनों देशों के बिच होने वाले व्यापार पर बोलते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि, हमने साफ तौर पर चाइना को बता दिया है। सीमा पर जंग और व्यापार नहीं चलेगा।