logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: बीजेपी के पूर्व सांसद शिशुपाल पटले ने कांग्रेस पार्टी में किया प्रवेश


भंडारा: बीजेपी के पूर्व सांसद शिशुपाल पटले आज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे. वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की मौजूदगी में मुंबई में पार्टी में एंट्री करेंगे. 

शिशुपाल पटले 2004 में बीजेपी से चुनकर आए थे. उन्होंने प्रफुल्ल पटेल को हराया था. सांसद बनने के बाद वह बीजेपी के कई अहम पदों पर काम कर रहे थे. लेकिन किसानों के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकारें उनकी बात नहीं सुनने से नराज होकर उन्होंने बीजेपी को खरी-खोटी सुनाई.

शिशुपाल पटले के कारण पोवार समुदाय में बीजेपी ने अपना नेतृत्व खो दिया है. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस शिशुपाल पटले को तुमसर विधानसभा से मैदान में उतारेगी या नहीं.