logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

पूर्व सीएम पृथ्वीराज चौहान को आया धमकी भरा फोन, पुलिस ने धमकी देने वाला मामला किया दर्ज


मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फ़ोन कर यह धमकी दी है। वहीं चौहान की शिकायत पर कराड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अक्षय चोरडे के रूप में हुई है। आरोपी को नांदेड़ से गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेने के लिए कराड पुलिस की नांदेड़ जाने की सूचना है।  

संभाजी भिड़े द्वारा महात्मा गांधी को लेकर दिए विवादित बयान के बाद से उनकी खूब आलोचना हो रही है। कांग्रेस और शरद पवार गुट लगातार उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए है और सरकार से गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने इसको लेकर राज्य भर में आंदोलन भी किया।

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए भिड़े की गिरफ़्तारी की मांग की थी। चौहान ने कहा था कि, ‘संभाजी भिड़े नाम के एक सज्जन ने अमरावती में निंदनीय बयान दिया है। इस तरह समाज में दरार पैदा करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।' ये शख्स कई सालों से ऐसा कर रहा है. ये शख्स राष्ट्रपिता के बारे में ऐसा बयान दे सकता है. तो कोई बाहर कैसे जा सकता है? अगर उनके बयान पर प्रतिक्रिया होती है तो कौन जिम्मेदार होगा?"

इस बयान के बाद आरोपी अक्षय ने चौहान को फोन और मेल कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना कराड पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को नांदेड़ से गिरफ्तार कर लिया।