logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

पूर्व कांग्रेस नेता रवि राजा भाजपा में हुए शामिल, फडणवीस बोले - कांग्रेस के अन्य नेता भी होंगे भाजपा में शामिल


मुंबई: पूर्व कांग्रेस नेता और मुंबई नगर निगम के पूर्व नेताप्रतिपक्ष रवि राजा ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर फडणवीस ने कहा कि रवि राजा के भाजपा में शामिल होने से हमें मजबूती मिलेगी। प्रेस कांफ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि रवि राजा के साथ-साथ कई कांग्रेस नेता उनके संपर्क में आ रहे हैं और वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। फडणवीस ने कहा कि जल्द ही वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने राज ठाकरे का समर्थन करने की बात कहते हुए कहा, “हम माहिम विधानसभा क्षेत्र में राज ठाकरे को समर्थन देने का तरीका तलाश रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही कोई समाधान निकलेगा। जहां तक ​​उत्तर भारतीय लोगों में राज ठाकरे के विरोध का सवाल है तो हमने लोकसभा चुनाव के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि राज ठाकरे ने हिंदुत्व का रास्ता अपनाया है।” 

फडणवीस ने आगे कहा, “महाराष्ट्र में महायुति के पक्ष में सकारात्मक माहौल है। कल हमारी एक बैठक हुई थी, जिसमें सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद थे। हमने क्रॉस-फॉर्म मुद्दों पर चर्चा की।”

वहीं, नवाब मलिक को फायदा पहुंचाने की बात पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, “नवाब मलिक पर हमारा रुख बिल्कुल साफ है, हमारे अध्यक्ष आशीष शेलार ने पहले ही सब कुछ साफ कर दिया है। हम नवाब मलिक को कोई फायदा नहीं पहुंचाने जा रहे हैं।”