logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पूर्व विधायक संजय रायमुलकर ने नवनिर्वाचित विधायक सिद्धार्थ खरात को दी हाथ-पैर काटने की धमकी, वीडियो हो रहा वायरल


बुलढाणा: मेहकर में शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय रायमुलकर ने नवनिर्वाचित विधायक सिद्धार्थ खरात को हाथ पैर काटकर फेंकने की धमकी दी है. रायमुलकर द्वारा दी गई इस धमकी का वीडियो भी वायरल हो रहा है.     

डॉ. संजय रायमुलकर मेहकर निर्वाचन क्षेत्र से 15 साल तक 3 बार शिवसेना के विधायक रहे। 2024 के चुनाव में संजय रायमुलकर को हार का सामना करना पड़ा. डॉ. संजय रायमुलकर को 99 हजार 423 और सिद्धार्थ खरात को 1 लाख 4 हजार 242 वोट मिले और सिद्धार्थ खरात 4 हजार 819 वोटों से जीते.

जब नवनियुक्त सिद्धार्थ खरात का विजय जुलूस मेहकर निर्वाचन क्षेत्र से जा रहा था, तो संजय रायमुलकर के कुछ कार्यकर्ताओं ने जुलूस को रोक दिया। संजय रायमुलकर की हार उनके कार्यकर्ताओं को सहन नहीं हुई। 

कार्यकर्ताओं को शांत कराते समय पूर्व विधायक रायमुलकर ने खुलेआम सिद्धार्थ खरात को धमकी कि हमारे सैनिकों के आंग पर आए तो तेरे हाथ-पैर काट देंगे.