logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री अनीस अहमद वंचित बहुजन अघाड़ी में हुए शामिल


नागपुर: विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को नागपुर में बड़ा झटका लगा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए वंचित बहुजन अघाड़ी में प्रवेश कर लिया है। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में वंचित प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी के साथ वंचित ने उन्हें मध्य नागपुर से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। 

ज्ञात हो कि, अनीस अहमद को कांग्रेस पार्टी का बड़ा मुस्लिम नेता माना जाता रहा है। वह मध्य नागपुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक और 2004 से 2009 तक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। अहमद को गांधी परिवार का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता रहा है। 

मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा इस्तीफा

अहमद मध्य नागपुर से कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। हालांकि, पार्टी ने पिछला चुनाव चार हज़ार वोटों से हारने वाले बंटी शेल्के को दोबारा उम्मीदवार घोषित किया। जिससे नाराज होकर अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा।