logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बड़बोले नेताओं के भाषणों से परेशान होकर महिला नेता ने दिया इस्तीफा! शिल्पा बोडखे ने छोड़ी शिंदे की सेना


नागपुर: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ऐन वक्त पर शिवसेना शिंदे समूह की प्रवक्ता और पश्चिम विदर्भ संपर्क प्रमुख प्रोफेसर शिल्पा बोडखे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. आठ महीने पहले शिल्पा बोडखे ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया था और उद्धव सेना छोड़कर शिंदेसेना में शामिल हो गई थीं. बोडखे ने कहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा महायुति में मौजूद बड़बोले नेताओं से तंग आकर दिया है.

शिल्पा बोडखे ने अपने इस्तीफे में कहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य में खूब विकास कार्य कर रहे हैं. महायुति सरकार चलाते समय तीनों पार्टियां हिंदुत्व के मुद्दे को आगे बढ़ा रही हैं. लेकिन हमारे साथ मौजूद पार्टी के कुछ बड़बोले लोग जैसा मन में आए वैसी भाषा का इस्तेमाल कर दूसरों की आलोचना करते हैं. इससे धार्मिक कलह पैदा होगी और वह यह भी नहीं सोचे कि किस की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि क्या वाकई हिंदू धर्म में हमें दूसरों से नफरत करना सिखाया जाता है.

बोडखे ने पत्र कहा, “मैं भी एक हिंदू हूं लेकिन मेरी परवरिश में मुझे सभी का सम्मान करना, हर समुदाय का सम्मान बनाए रखना सिखाया गया है। राजनीति में मतभेद होने चाहिए लेकिन मनभेद नहीं। ये हमारे महाराष्ट्र की संस्कृति है.” 

उन्होंने कहा कि कई दिनों से इन बड़बोले नेताओं के भाषण से गुस्सा आ रहा है, उनके बयान से कहीं न कहीं आपके द्वारा किए गए काम पर असर पड़ रहा है. बयानबाजी करने वालों पर लगाम लगाने की बजाय उनके नेता अपने बयानों के समर्थन में जलेबियों की तरह गोल-गोल घुमाते नजर आ रहे हैं. इसलिए मैं वास्तव में ऐसे माहौल में काम नहीं करना चाहती।