logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: अजित पवार गुट के मंत्रियों में विभागों का बटवारा, धर्माराव आत्राम को मिला अन्न व औषध प्रशासन


गडचिरोली: दो हफ्तों के इंतजार के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने आज अजित पवार (Ajit Pawar) और उनके समर्थक मंत्रियों में विभागों का बटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री पवार को वित्त और नियोजन विभाग दिया है। इसी के साथ अहेरी विधायक धर्माराव आत्राम (Dharmrao Atram) को अन्न व औषध प्रशासन विभाग का मंत्री बनाया है। पहले यह विभाग शिंदे गुट (Shinde Group) के संजय राठोड (Sanjay Rathod) के पास था। 

दो जुलाई को हुई शपथविधि में आत्राम अजित पवार के साथ शपथ लेने वाले आठ विधायकों में से एक है। मंत्री आत्राम इसके पहले भी मंत्री रह चुके हैं। 2019 में बनी महाविकास अघाड़ी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। लेकिन, तब वह राज्य मंत्री थे। वहीं शिंदे-फडणवीस सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।