logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gadchiroli: नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन से चार नक्सली ढेर; कोपरी वनक्षेत्र की घटना


गडचिरोली: गढ़चिरौली जिले के छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में नक्सल विरोधी पुलिस टीमों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। प्रारंभिक जानकारी है कि इस मुठभेड़ में तीन से चार नक्सली मारे गये हैं। एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है। मुठभेड़ भामरागढ़ के कोपरी जंगल में हुई। खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इस इलाके में कई नक्सली हैं. इसके बाद पुलिस ने इस इलाके में कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है।

कोपरी गढ़चिरौली के भामरागढ़ तहसील में अंतिम वन क्षेत्र है। इस इलाके में काफी मुठभेड़ चल रही है। पुलिस को इस कोने के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद इस जंगल में ऑपरेशन चलाया गया है। गडचिरोली पुलिस की सी टीम की आठ टीमों को मौके पर भेजा गया है। 

धर्मराव बाबा अत्राम की सुरक्षा बढ़ाई गई

राष्ट्रवादी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता, राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम आज गढ़चिरौली जिले के दौरे पर हैं। धर्मराव अत्राम आज भामरागढ़ के दौरे पर हैं। वहीं, भामरागढ़ तहसील में मुठभेड़ के चलते अत्राम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अत्राम की सुरक्षा के लिए गाड़ियों का बेड़ा आना शुरू हो गया है। पता चला है कि अत्राम को बड़ी संख्या में पुलिस बल दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री अत्राम सुबह चुनाव प्रचार के लिए भामरागढ़ तालुका गए थे। इसके बाद अब वह गढ़चिरौली में अलग-अलग जगहों पर प्रचार के लिए जाएंगे। तभी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसके चलते अत्राम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।