logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वंशवाद की राजनीति पर गडकरी जनता को दी नसीहत, बोले - नहीं करोगे वोट तो एक मिनट में सीधे हो जाएंगे ये लोग


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परिवारवाद की राजनीति करने वाली बात पर टिप्पणी की है. गडकरी ने नसीहत देते हुए कहा है कि जिस दिन जनता ऐसे लोगों को वोट देना बंद कर देगी, ये सब लोग एक मिनट में सीधे हो जाएंगे।    

केंद्रीय मंत्री नागपुर में आयोजित श्री विश्व व्याख्यानमाला के आठवे राष्ट्रीय आयुर्वेद परिसंवाद उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां अपने संबोधन में उन्होंने परिवारवाद की राजनीति करने वालों के विषय में कहा कि राजनीति में कुछ लोग कहते हैं कि पहले अपने बेटे का कल्याण करो, उसे टिकट दो, मेरी पत्नी को टिकट दो। 

गडकरी आगे जनता को नसीहत देते हुए कहा कि जिस दिन नागरिक तय कर लेंगे कि ऐसे लोगों को वोट नहीं देना है, ये लोग 1 मिनट में सीधे हो जाएंगे। गडकरी ने कहा, “मैं सीधे कहता हूं, 'जो करेगा जाति की बात, उसको कसके मारूंगा लात।” 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपके बेटा बेटी को इतना लायक बनना चाहिए कि लोग आपसे स्वयं कहें कि इन्हें टिकट दी जाए, किसी की संतान है इसलिए नहीं।