logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Ganesh Utsav 2024: आज घर घर विराजेंगे बप्पा, गणेश टेकड़ी मंदिर में की गई पहली आरती


नागपुर: गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया। विघ्नहर्ता भगवान गणेश आज अपने भक्तों के साथ रहने आ रहे हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश घर-घर विराजेंगे। आने वाले 10 दिनों तक अपने भक्तो के साथ रहेंगे। गणेश उत्सव को लेकर नागरिकों में गजब का उत्साह है। चतुर्थी के मौके शहर के मशहूर गणेश टेकडी मंदिर में सुबह की पहली आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त भी मौजूद रहे। 

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि खास होती है क्योंकि गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणपति का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र और मध्याह्र काल में हुआ था। सनातन धर्म में भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है और हिंदू देवी-देवताओं में सबसे प्रसिद्ध और ज्यादा पूजे जाने वाले देवता हैं। भगवान गणेश के कई नाम हैं जैसे गणपित, लंबोदर, विनायक, गजानन सुखकर्ता और विन्घहर्ता आदि। 

गणपति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 

आज गणेश चतुर्थी की पूजा और मूर्ति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 20 मिनट से शुरू हो रहा है। शास्त्रों में भगवान गणेश की पूजा और स्थापना के लिए दोपहर का समय सबसे शुभ माना गया है। ऐसे में आज अभिजीत मुहूर्त में गणपति की स्थापना के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त होगा। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज गणपति जी की मूर्ति स्थापना तीन शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं। 

सुबह- 8 से 9.30 तक

मध्याह्र काल-11.20 से 1.40 तक

दोपहर- 2 से शाम 5.30 तक

गणेश टेकडी में की गई पहली आरती

भक्त साल भर बप्पा का इंतजार करते हैं और गणेश चतुर्थी के दिन दस दिनों के लिए उन्हें अपने घर लाते हैं। गणेश उत्सव को लेकर भक्तो में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। गणेश मंदिरों में भक्तो की भारी भीड़ लगी हुई है। वहीं शहर के मशहूर गणेश टेकडी मंदिर में सुबह की पहली आरती की गई। इस दौरान मंदिर में भक्तो का दर्शन करने के लिए रेला लगा हुआ है।