logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

महराष्ट्र में राजकीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा गणेशोत्सव, संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने विधानमंडल में किया ऐलान


मुंबई: गणेशोत्सव (Ganeshutsav) को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) की महायुति सरकार (Mahayuti Government) ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने गणेशोत्सव को राज्य में राजकीय उत्सव (State Festival) मानने और उसी तरफ मनाने का निर्णय लिया है। गुरुवार को विधानसभा में बोलते हुए सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने यह जानकारी दी। 

विधानसभा में बोलते हुए आशीष शेलार ने कहा कि, "लोकमान्य तिलक ने 1893 में महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। इस उत्सव की पृष्ठभूमि सामाजिक, राष्ट्रीय, स्वतंत्रता, स्वाभिमान और स्वभाषा से जुड़ी है। यह उत्सव आज भी उसी रूप में चल रहा है। इसलिए, राज्य सरकार हमारे गणेशोत्सव, जो महाराष्ट्र का गौरव और सम्मान है, को महाराष्ट्र राज्य का उत्सव घोषित कर रही है।"

शेलार ने आगे कहा, "महाराष्ट्र सरकार देश और दुनिया में इस गणेशोत्सव के दायरे, संस्कृति और प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। कुछ लोगों ने विभिन्न कारणों से विभिन्न न्यायालयों में बाधाएँ उत्पन्न करने का प्रयास किया है। लेकिन मैं यहाँ यह उल्लेख करना चाहता हूँ कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने इन सभी प्रतिबंधों को हटा दिया और रास्ते में आने वाले स्पीड ब्रेकर को बहुत जल्दी हटा दिया।"

बावनकुले ने जताई ख़ुशी 

सरकार के निर्णय पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने ख़ुशी जताई है। बावनकुले ने अपने एक्स पर लिखा, "गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र का राजकीय उत्सव है! गणेश चतुर्थी अब राजकीय उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय की घोषणा संस्कृति मंत्री शेलार आशीष ने विधानसभा में की।

यह मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक कदम है। राज्य के असंख्य गणेश भक्तों की ओर से, मैं मुख्यमंत्री फडणवीस और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार का आभार व्यक्त करता हूँ! गणपति बप्पा मोरया!"