logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कचरा संकलन: जोन स्तर पर कंपनियों की नियुक्ति को आयुक्त अभिजीत चौधरी ने बताया अव्यवहारिक, कहा- निगरानी करना होगा मुश्किल


नागपुर: नागपुर की स्वच्छता बनाये रखने के लिए नागपुर महानगर पालिका ने जोन स्तर पर सफाई कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया था। हालांकि, आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी ने निर्णय को लागू करने में असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि, इससे कंपनियों और उनके द्वारा किये जा रहे काम की निगरानी मुश्किल हो जाएगा। 

नागपुर शहर की स्वछता व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। सफाई और कचरा संकलन का जिम्मा उठा रही एजी और बीवीजी कंपनियों कंपनियों की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। जिसके कारण लगातार दोनों कंपनियों का आखिरी मौका देते हुए नोटिस जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ जन प्रतिनिधियों की मांग पर मनपा ने जोन स्तर पर कंपनियों की तैनाती करने की ओर इशारा किया था। वहीं अब इस पर मनपा आयुक्त डॉक्टर अभिजीत चौधरी ने बड़ा बयान दिया है।

चौधरी ने कहा कि, वर्तमान में जोन स्तर पर कंपनियों की नियुक्ति करना वैवहारिक नहीं है। आयुक्त ने कहा कि, दो कंपनियों की जगह 10 कंपनियां आएंगी तो उनको मॉनिटर करना मुश्किल हो जायेगा। वर्तमान में दो कंपनियों की कार्य प्रणाली को हम देख रहे हैं, वहीं 10 कंपनियों के काम को देखना बेहद मुश्किल हो जायेगा। वहीं जन प्रतिनिधियों की मांग पर बोलते हुए आयुक्त चौधरी ने कहा कि, इस मुददे को लेकर हम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखेंगे और इसे लागू करना क्यों मुश्किल है यह बताएंगे।