logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gondia: जिले की हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भेजी राखी, सीएम के साथ रक्षाबंधन मनाने 20 महिलाएं मुंबई रवाना


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' शुरू की है। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है और इससे महिलाओं को बड़े पैमाने पर फायदा होगा। राज्य सरकार ने लड़की बहिन योजना की जुलाई और अगस्त की दो महीने की किश्तें महिलाओं के खातों में जमा करने के लिए 17 अगस्त तक की समय सीमा दी थी। हालांकि, इससे पहले ही महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो गए थे।

इससे गोंदिया जिले की कई महिलाओं को लाभ मिला है और महिलाओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। गोंदिया जिले की हजारों महिलाओं ने राखियां एकत्र कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भेजी हैं। गोंदिया जिले से 20 महिलाएं मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं और वे 19 अगस्त को वर्षा बंगले पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को राखी भी बांधेंगी।

गोंदिया जिले में मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना की दो माह की तीन-तीन हजार रुपये की राशि महिलाओं के खाते में जमा होने से महिलाओं की खुशी दोगुनी हो गयी है। इसके लिए गोंदिया विधानसभा से हजारों राखियां इकट्ठा की गई हैं और 20 महिलाएं गोंदिया से मुंबई तक मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन करने गई हैं। मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को अनोखा तोहफा दिया है।

महिलाओं ने आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि यह योजना निरंतर जारी रहेगी और आशा व्यक्त की है कि दिवाली पर बहन को मुख्यमंत्री से इसी तरह का आशीर्वाद मिलेगा। गोंदिया जिले की महिला बहनों ने एकनाथ शिंदे जैसा मुख्यमंत्री दोबारा आने की भावना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को दोबारा अगला मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है।