logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

Government Employee Strike: सरकार के साथ बातचीत रही बेनतीजा, रात 12 बजे से राज्य के 19 लाख कर्मचारी हड़ताल पर


मुंबई: पुरानी पेंशन (Old Pension Scheme) को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Ekanth Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद राज्य के 19 लाख सरकारी कर्मचारियों ने मंगलवार 14 मार्च से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों के इस हड़ताल से राज्य के अंदर का सारा काम ठप पद जाएगा। जिससे राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ जाएगी।

पुरानी पेंशन को लेकर आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ कर्मचारियों की बैठक हुई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अजित पवार, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे मौजूद रहे। इस मौके पर सरकार ने पुरानी पेंशन लागू करने के प्रति अपना सकारात्मक रूख जताया। हालांकि इस पर एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों के साथ एक और बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। इसलिए पुरानी पेंशन को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।

रिपोर्ट के बाद फैसला

बैठक में कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की मांग की गई। पुरानी पेंशन को लेकर पहले मंत्रियों की कमेटी होती थी। अब सरकारी अधिकारियों की एक कमेटी बनेगी। यह कमेटी रिपोर्ट देगी। कहा गया कि उस रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा। आज की बैठक में कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। लिहाजा कर्मचारी आक्रामक हो गए। उन्होंने मध्य रात्रि बारह बजे से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

ये संगठन हैं हड़ताल पर

राज्य सरकार, अर्ध शासकीय, शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और मनपा, नगर परिषद, जिला परिषद के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। राज्य जूनियर कॉलेज शिक्षक संघ, मुंबई और उपनगरीय माध्यमिक शिक्षक संघ, शिखर भारती, महाराष्ट्र शिक्षा सेना, ग्रेटर मुंबई शिक्षक संघ, शिखा परिषद, राज्य निजी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक संघ इस आंदोलन में भाग लेंगे।

कब तक चलेगा आंदोलन नहीं पता

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी, मनपा व जिला परिषद के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इसलिए ये सेवाएं ठप होने वाली हैं। इस के साथ कर्मचारियों की यह आंदोलन कब तक चलेगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।