logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Gram Panchayat Results: नाना पटोले ने बावनकुले के दावों को किया ख़ारिज, बोले-हिम्मत है तो निकाय चुनाव कराओ?


नागपुर: राज्य भर में हुए ग्राम पंचायत चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गया है।  शुरूआती आकड़ो के अनुसार, भाजपा नित महायुति ने 2317 सीटों मेसे 1200 से ज्यादा सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। वहीं इस परिणाम को लेकर पार्टियों की बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान होने का दावा किया। इसी के साथ यह भी कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष अपने गृह जिले में कांग्रेस को नहीं जीता पाए। भाजपा अध्यक्ष के दावे को ख़ारिज करते हुए नाना पटोले ने कहा कि, भाजपा में हिम्मत है तो वह राज्य में निकाय चुनाव कराकर दिखाएँ।"

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, "हमने राज्य भर में कुल सीटों से से विचारों से 589 से ज्यादा सीट जीत ली है। वहीं 132 सीट स्थानीय पैनल ने जीते हैं। इसी के तहत राज्य भर में कांग्रेस ने 721 ग्राम पंचायत हमने जीता हुआ है। वहीं महाविकास अघाड़ी को मिला लें तो हमने 1312 ग्राम पंचायत में कब्ज़ा किया है।"

बावनकुले के दावे पर बोलते हुए पटोले ने कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति बेहद ख़राब है। किसान विरोधी होने, बेरोजगार, महंगाई और किसान आत्महत्या का असर चुनाव में दिखाई दिया। भाजपा अपने मजबूत जिला नागपुर को जीत नहीं पाई है। वहां उनका सूपड़ा साफ हो गया है।"

हिम्मत है तो स्थानीय निकाय के कराएं चुनाव?

उन्होंने आगे कहा, "वह दावे कर रहे हैं कि, कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले अपने जिले में जीत नहीं पाए हैं। उन्हें सूची जाहिर करनी चाहिए की उनका प्रत्याशी कहां जीता है? अगर ऐसा किया तो वो ग्रामीण ही आकर भाजपाइयों को मारेंगे।" भाजपा पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, "भाजपा का अब ऐसे प्रचार से कुछ नहीं होने वाला है। अगर हिम्मत होगी तो वे स्थानीय निकाय चुनाव कराएं। उन्हें किसने रोका है।" 

यह भी पढ़ें: