logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कामठी शहर निवासियों के लिए पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का भव्य जनसंवाद कार्यक्रम, आम नागरिकों की समस्याओं का होगा समाधान


नागपुर: कामठी शहर के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को जानने के लिए, राज्य के राजस्व मंत्री और नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 9 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संघ मैदान में कामठी शहर के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह जनसंवाद कार्यक्रम पहली बार इतने बड़े स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है।

वहीं इस जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे और उनके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे.

कामठी के तहसीलदार गणेश जगदाले ने नागरिकों से अपील की है कि इस जनसंवाद बैठक में जिन नागरिकों को कोई समस्या है तो वे कामठी तहसील कार्यालय में लिखित रूप से जमा करें ताकि कोई भी समस्याग्रस्त नागरिक समस्या समाधान से वंचित न रहे. उन्होंने विश्वास जताया कि इस जनसंवाद कार्यक्रम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान होगा.