logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धा का सैलाब, नागपुर के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़


नागपुर: आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नागपुर शहर में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही शहर के छोटे बड़े सहीत प्रमुख हनुमान मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा परिसर जय बजरंग बली और जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा उठा।

शहर के तेलनखेड़ी, सीताबर्डी, महल सहीत विभिन्न मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया गया है। कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या व्यवस्था भी की गई। यही नहीं मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके। हनुमान जन्मोत्सव पर नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और चारों ओर 'जय बजरंग बली' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

जामसावली मंदिर में की गई विशेष पूजा

पड़ोसी जिला पांडुरना में स्थित जमसावली स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में रात से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। वहीं सुबह ब्रह्म मुहूर्त पर विशेष आरती की गई। इस दौरान हनुमानजी को 56 भोग का प्रसाद भी चढ़ाया गया।