logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

केदार की याचिका पर बुधवार को सुनवाई, सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के समक्ष होगी कार्रवाई


नागपुर: नागपुर मध्यवर्ती सहकारी बैंक घोटाले (NDCC Bank Scam) मामले में अदालत के आदेश के खिलाफ दोषी सुनील केदार (Sunil Kedar) ने सहकारिता मंत्रालय (Corporation Ministry) में याचिका लगाई है। याचिका पर बुधवार को मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) सुनवाई करेंगे। सुनवाई के दौरान सहकारिता विभाग ने केदार को समय पर तमाम दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने का आदेश दिया है। 

ज्ञात हो कि, एनडीसीसी घोटाले मामले में अदालत ने केदार को दोषी पाते हुए पांच साल की सजा सहित 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया था। इसी के साथ अदालत ने आरोपियों ने 150 करोड़ के घोटाले के बदले अभी तक का ब्याज सहित 1444 करोड़ रूपये वसूलने का आदेश सहकारिता मंत्रलय को दिया था। 

अदालत के आदेश के खिलाफ केदार ने अपनी याचिका संबंधित मंत्रालय में लगाई थी। जिस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी है। सुनवाई के दौरान मंत्रालय ने केदार को तमाम दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने या वकीलों के माध्यम से रखने का आदेश दिया है। इसी के साथ यह भी कहा है कि, अगर केदार या याचिकाकर्ता अनुपस्थित रहता है तो गुणवत्ता के अनुसार निर्णय दिया जाएगा। इसी के साथ उचित कारण के बगैर सुनवाई का कारण नहीं दिया जाएगा।