logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Vidarbha Weather Update: विदर्भ में गर्मी ढहायेगी कहर, जल्द 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा तापमान


नागपुर: विदर्भ (Vidarbha) में गर्मी का कहर अब बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (Weather Department) ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी करते हुए कहा है की अगले कुछ दिनों में तापमान 45 डिग्री तक जाने की आशंका है। खास कर गुजरात (Gujarat) और उत्तर-पश्चिम भारत (North West India) से आ रही गर्म हवाओं के चलते विदर्भ में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले सप्ताह तक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश (Rain) होने के कारण तापमान (Temperature) में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। अब पिछले दो दिनों से मौसम साफ होने के कारण तापमान में फिर से वृद्धि होने लगी है, जो भीषण गर्मी (Heat Wave) की चेतावनी दे रहा है। पश्चिम विदर्भ के अकोला में  तो तापमान 43  डिग्री सेल्सियस पर हो गया है तो अब नागपुर (Nagpur) में भी पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।   

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। सामान्य तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है और आने वाले कुछ  दिनों में ये 45 डिग्री सेल्सियस से पार जा सकता है।


इस स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अकोला और इसके आसपास के जिलों में गर्मी का असर अधिक रहेगा। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के चलते 12 अप्रैल से दक्षिण-पूर्व विदर्भ में हलकी बारिश की संभावना जताई गई है।