logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सूरज देवता दिखाने लगे अपना रूप, नागपूर का तापमान 42.4 सेल्सियस हुआ दर्ज; अकोला में 44.2 डिग्री के साथ बना सबसे गर्म जिला


नागपुर: मई महीना जैसे जैसे बढ़ रहा है, सूरज देवता अपने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अकोला का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। औसतन तापमान से जिले का तापमान चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी के साथ सीजन में यह सबसे ज्यादा तापमान है। इसी के साथ अकोला विदर्भ में सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। वहीं नागपुर जिला का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, विदर्भ के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
विदर्भ में गर्मी का कहर अब बढ़ने लगा है।  मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है की अगले कुछ दिनों में तापमान 45 डिग्री तक जाने की आशंका है।  खास कर गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत से आ रही गर्म हवाओं के चलते विदर्भ में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले सप्ताह तक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी , लेकिन अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। 

मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ें:


क्रमांक  जिला तापमान (डिग्री सेल्सियस)
1 अकोला44.2
2 अमरावती43.6
3 भंडारा
4 बुलढाणा40.4
5 चंद्रपुर43.6
6गडचिरोली41
7गोंदिया40.6
8नागपुर 42.4
9वर्धा 42
10वाशिम 
11यवतमाल 42