logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केरल ब्लास्ट को लेकर बोले गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बोले- हम अलर्ट पर, सुरक्षा पर हमारा ध्यान


नागपुर: केरल में हुए ब्लास्ट के बाद देशभर में अलर्ट का माहौल है। इसके बाद  राज्य में भी अलर्ट की स्थिति बन गई है। सरकार सहित तमाम ख़ुफ़िया तंत्र अलर्ट मोड़ पर हैं। वहीं इस पर राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "हमारा ध्यान लगातार राज्य की सुरक्षा पर लगा हुआ है।"

रविवार को नागपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस से केरल हुए ब्लास्ट को लेकर सवाल किया गया। जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। फडणवीस ने कहा, "केरल ब्लास्ट के बाद हमें कोई अलर्ट नहीं आया है। देश के दो प्रमुख शहर मुंबई और पुणे होने के कारण हम हमेशा अलर्ट मोड़ पर रहते हैं। हम लगातार स्थितियों पर नजर बनायें हुए हैं।"