logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

हनी ट्रैप एक भ्रम, अगर सबूत होते तो मीडिया के सामने रख देते..., विपक्ष पर चंद्रशेखर बावनकुले का पलटवार


नागपुर: हनी ट्रैप मामले में अगर विपक्ष के पास कोई ठोस जानकारी होती, तो वे उसे मीडिया के सामने या सीधे विधानसभा में पेश करते। लेकिन उनके पास कुछ भी नहीं है। वे केवल भ्रम फैला रहे हैं, ऐसा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में आलोचना की।

बावनकुले ने आगे कहा, "संजय राउत को जो बताया जा रहा है, वह विजय वडेट्टीवार या नाना पटोले के पक्ष में लग रहा है। जनता को भ्रमित करके अपनी टीआरपी बढ़ाने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने सदन में इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख रखा है। अगर आपके पास कोई सबूत है, तो उसे सामने लाएँ। जिनके पास वाकई कुछ है, वे उसे एक पल में जनता के सामने लाएँ। ये लोग ऐसा कुछ नहीं करते, क्योंकि इनके हाथ में कुछ नहीं है।"

एकनाथ खड़से के बयान पर बोलते हुए राजस्व मंत्री ने कहा,"गिरीश महाजन के बारे में खडसे का बयान उन्हें निशाना बनाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश है। सिर्फ़ रिश्ता होने का मतलब ये नहीं कि मैंने कोई अपराध किया है। मेरे भी कई लोगों से रिश्ते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैंने कुछ ग़लत किया है। खडसे को मेरी सलाह है कि आप लगातार गिरीश महाजन पर आरोप लगा रहे हैं, ये ठीक नहीं है।"