logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुझे नाराज होने की कोई आवश्यकता नहीं, नई जिम्मेदारी का इंतजार करूंगा: सुधीर मुनगंटीवार


नागपुर: महायुति सरकार का रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कुल 39 विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। किंतु इस मंत्री मंडल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इसे लेकर अब चर्चाएं और कयास दोनों का दौर शुरू है। वहीं, नाराज कार्यकर्ता भी अपना विरोध जाता रहे हैं।    

मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से क्या पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार नाराज हैं? ऐसा सवाल भी हो रहा है। मुनगंटीवार नागपुर में मौजूद होने के बावजूद विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से अनुपस्थित रहे। 

इस बात को लेकर खुद सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है कि मेरे लिए परेशान होने की कोई वजह नहीं है। मैं अब तक पार्टी द्वारा दिए गए आदेशों और जिम्मेदारियों का पालन कर रहा हूं। लेकिन आज विधानमंडल का ज्यादा काम नहीं था इसलिए मैं अनुपस्थित था।

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, “मैं कहीं भी नाराज नहीं हूं। सुधीर मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है। मैंने उसे ईमानदारी से निभाया है और आगे भी निभाऊंगा। मैं नई जिम्मेदारी का इंतजार करूंगा।”