logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

मैंने 300 विकास कार्य किए, वो सिर्फ इक्कीस काम बताएं: सुधीर मुनगंटीवार


यवतमाल: वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार अपने प्रचार के लिए यवतमाल जिले की वणी तहसील पहुंचे। यहाँ उन्होंने लोगों संवाद साधते हुए कहा कि उन्होंने चंद्रपुर जिले में जो विकास कार्य किए हैं, उसकी गवाही धृतराष्ट्र भी दे सकते हैं। 

मुनगंटीवार ने कहा, “मैं सिर्फ विकास की राजनीति करता हूं, मैंने अपने जीवन में जाति की गंदी राजनीति नहीं की है. मैंने 300 से अधिक विकास परियोजनाएँ की हैं. लेकिन क्या विपक्ष ने अपने समय में 21 काम किये हैं?”

विपक्ष के पास कुछ नहीं
उन्होंने गुरुवार को राजुरा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार दौरा किया. इस समय, उन्होंने कई गांवों में सार्वजनिक बैठकें और अभियान यात्राएं कीं और गांवों का दौरा किया। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि मैं जनता के सामने किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा पेश कर रहा हूं. लेकिन मेरे विरोधी विकास के मुद्दे पर बात नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में राजुरा विधानसभा क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। उन्होंने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे नागरिकों के आने-जाने के लिए सरल सड़कें नहीं बना सके, उनके पास बात करने को कुछ नहीं है.

तुरंत करूंगा समाधान 

मुनगंटीवार ने अपील की कि अगर इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति का सवाल है, अगर बिजली आपूर्ति का सवाल है, तो मैं लोकसभा में निर्वाचित होने के तुरंत बाद इसका समाधान करूंगा, लेकिन इसके लिए हमें आशीर्वाद के रूप में वोट दीजिए।