logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राहुल गांधी के लिए करूँगा पूरा थियेटर बुक और दिखाऊंगा फिल्म, सावरकर देखने के बाद बोले फडणवीस


मुंबई: स्वातंत्रवीर सावरकर को लेकर कांग्रेस सहित उनके सबसे बड़े नेता राहुल गाँधी लगातार हमलावर रहते है। आये दिन किसी न किसी बात को लेकर वह सावरकर और उनके हिंदुत्व वादी विचारधारा की आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। पिछले दिनों हमने देखा किस तरह राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर कई बयान दिए, जिसके कारण देश में बड़ा विवाद हुआ। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सावरकर को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है। यही नहीं फडणवीस ने राहुल के लिए पूरा थियेटर भी बुक करने की बात कही। 

दरअसल, अभिनेता रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्म सावरकर की मराठी वर्जन आज रिलीज हुई। जहाँ अभिनेता द्वारा फिल्म का स्पेशल प्रीमियर रखा। जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे। फिल्म देखने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने अभिनेता को बधाई देते हुए फिल्म की तरफ की। इसी दौरान पत्रकारों ने राहुल गांधी को लेकर सवाल किया। 

जिस पर जवाब देते हुए कहा कि, "राहुल गांधी अगर यह फिल्म देखने आरहे होंगे तो मैं अपने खर्चे से पूरा थियेटर बुक करूँगा और राहुल गांधी को फिल्म दिखाऊंगा।" इस दौरान अभिनेता रणदीप हुड्डा, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सहित फिल्म से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहे।