logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

मैं प्रतिभा धानोरकर का करूँगा प्रचार, विजय वडेट्टीवार बोले- सरकार बनी तो मैं जो मांगू वह मुझे मिले


चंद्रपुर: मैं महाविकास अघाड़ी की उम्मीदवार प्रतिभा धानोरकर का प्रचार करूँगा। लेकिन भविष्य में जब राज्य में सरकार बनेगी उस समय मैं जो मांगूगा  वह मुझे मिलना चाहिए। चंद्रपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला से यह मांग की। इस के साथ उन्होंने यहाँ भी कहा कि, आगामी नौ अप्रैल से वह चंद्रपुर लोकसभा में प्रचार शुरू करूँगा। 

वडेट्टीवार ने कहा, "प्रतिभा धानोरकर कांग्रेस की विधायक हैं और अब वह सांसद बनने वाली हैं। विजय वडेट्टीवार ने जिसे कह दिया उसे सांसद बनना ही है। हम मैदान मे उतरते है तो जीत हासील करने के लिये उतरते है, वरना उतरते ही नही। मैं नौ अप्रैल से चुनावी प्रचार में उतरने वाला हूँ।" उन्होंने आगे कहा, "अपना सांसद चुनाव जितने वाला है, वहीं सरकार भी अपनी ही बनने वाली है। इसलिए सरकार बनने के बाद मुझे अच्छा मंत्रालय मिलना चाहिए।"

टिकट के लिए हुआ धानोरकर वर्सेज वडेट्टीवार 

लोकसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए प्रतिभा धानोरकर और विजय वडेट्टीवार के बीच जो जंग हुई वह किसी से छुपी नहीं है। दोनों नेताओं ने टिकट पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बिच बचाव कर दोनों को शांत कराया और चुनाव में धानोरकर को उम्मीदवार घोषित किया।