logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

यदि संजय राउत उद्धव जी को करते हैं कंट्रोल तो यह उनका आपसी मामला: नाना पटोले


मुंबई: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के सीट बंटवारे की बात को लेकर कहा है कि संजय राउत जो करते हैं उस पर हम कुछ नहीं बोलना चाहते। उन्होंने कहा कि यदि संजय राउत उद्धव जी को नियंत्रित कर रहे हैं तो यह उनका आपसी मामला है। 

मुंबई में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पटोले ने कहा, “संजय राउत के नेता उद्धव ठाकरे हैं। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी हैं और एनसीपी (एससीपी) के नेता शरद पवार हैं। सीट शेयरिंग कमेटी में न तो शरद पवार, न ही उद्धव जी, न ही मल्लिकार्जुन खड़गे और न ही राहुल गांधी मौजूद हैं। लेकिन इन नेताओं के आदेश पर ही कमेटी बनी है। हमारी जिम्मेदारी अपने नेता को अपडेट करना है।”

पटोले ने आगे कहा, “अगर संजय राउत उद्धव जी को नियंत्रित कर रहे हैं, तो यह उनका मुद्दा है। हमारे नेताओं को वास्तविकता बताना हमारी जिम्मेदारी है और हम वही कर रहे हैं। संजय राउत क्या करते हैं, इस पर हम कुछ नहीं बोलना चाहते।”