logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज्य में सरकार गठन पर आज अहम बैठक, मुख्यमंत्री के नाम का हो सकता है ऐलान


नागपुर: महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस अब खत्म होने के करीब है। आज होने वाली महायुति की बैठक में यह साफ होने की संभावना है कि महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा। भाजपा  महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय ऑब्जर्वर के नाम का ऐलान कर सकती है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दवा किया है कि नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल किया गया है।  

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम को आये हुए एक सप्ताह से भी अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन राज्य में अभी भी नई सरकार का गठन नहीं हुआ है। चुनाव में भाजपा 132 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि भाजपा और सहयोगी दल वाले गठबंधन को दो-तिहाई से अधिक सीटें मिली हैं। लेकिन अब तक सीएम कौन होगा इसपर निर्णय नहीं हो पा रहा है। नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर की शाम मुंबई के आजाद मैदान में होने का ऐलान भी हो चुका है।   

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसलिए अब सरकार गठन की हलचल तेज हो गई है। भाजपा बड़ी सतर्कता के साथ कदम बढ़ा रही है। साथ ही सहयोगी दलों की भूमिका को भी महत्व दे रही है। महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहे सस्पेंस पर अब विराम लग सकता है। 

देखें वीडियो: