logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया लाड़ली बहनों को पैसे देने के निर्णय का उत्तर, कहा - बहनें पैसों का …


नागपुर: विधानसभा चुनाव प्रचार में महायुति की लाड़ली बहन और महाविकास अघाड़ी की महालक्ष्मी योजना सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस योजना का जिक्र दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र में किया गया है। बहन को तो सब कुछ दिया जाता है, सवाल ये भी पूछा जा रहा है कि क्या भाई प्यारा नहीं है? इस बात का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने नागपुर में उत्तर दिया।  

नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधनसभा से महायुति के प्रत्याशी देवेंद्र फडणवीस के प्रचार के लिए आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने जयताला में आयोजित सभा में कहा कि भाई लोग पैसा कहां खर्च करेंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती. वहीं, बहनें पैसे का दुरुपयोग नहीं करती हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने सभा में कहा, “मैं महाराष्ट्र का दामाद भी हूं और सबका मामा भी। लाड़ली बहन योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश से हुई। आज मध्य प्रदेश में इस योजना से 50 लाख बहनें लाभान्वित हो रही हैं। 

उन्होंने कहा, “जब उन्होंने गरीब बहनों के लिए हर महीने पैसा जमा करने का फैसला किया तो कांग्रेस के लोगों ने विरोध किया। लेकिन हमने न्याय दिया। इस योजना से घर में महिलाओं का सम्मान बढ़ा। लाडली बहिन योजना ने कई महिलाओं की जिंदगी बदल दी है।”