logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

कांग्रेस में सब नहीं ठीक! धानोरकर बोली- चंद्रपुर के सभी छह सीटों पर टिकट का वितरण मैं करुँगी, नाना पटोले ने कहा- सांसद हाईकमान से.....


चंद्रपुर: लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शुरू हुआ विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा धानोरकर ने उनकी हार हो इसके लिए सुपारीदेने का आरोप लगाया था। धानोरकर द्वारा फोड़े बम की तपिश कम नहीं हुई थी कि, उन्होंने एक और दावा कर कांग्रेस नेताओं की चिंताएं बढ़ा दी है। धानोरकर ने कहा कि, आने वाले विधानसभा चुनाव में चंद्रपुर लोकसभा सीट के सभी छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी वह तय करेंगी। धानोरकर के इस बयान से कांग्रेस में उथल-पुथल मच गई है। वहीं अब इस पर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी है। नाना ने कहा कि, "टिकट देने का अधिकार केवल हाईकमान के पास है, सांसद केवल नाम की सिफारिश कर सकता है।" 

चंद्रपुर की नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा धानोरकर ने राजुरा में अभिनंदन कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि अब मैं चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में टिकट बांटूंगी. इस बयान को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. इस लोकसभा क्षेत्र में कई लोग विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। विधान सभा की तैयारी कर रहे आम कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी के कुलीन वर्ग से नामांकन मिलेगा। लेकिन अब नवनिर्वाचित सांसद का टिकट मैं बांटूंगा, इस घोषणा से कांग्रेस के कई पदाधिकारी नाराज हैं।

टिकट देने का काम हाईकमान का 
प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सांसद धानोरकर के बयान पर मीडिया से प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है. एक सांसद इस पार्टी में किसी को उम्मीदवार बनाने की सिफारिश कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि, टिकट देने और रिजेक्ट करने का पूरा अधिकार कांग्रेस हाईकमान और इसके लिए बनी कमेटी के पास है। हालांकि, धानोरकर ने जीस तरह से टिकट बांटने की बात कही उसको देखते हुए यह चर्चा शुरू हो गई है कि, धानोरकर अब सीधे नाना पटोले को चुनौती दे रहीं हैं।