logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अधिवेशन में किसानों का मुद्दा गरमाया, कपास-सोयाबीन के दामों पर विपक्ष का हंगामा


नागपुर: अधिवेशन के तीसरे दिन भी किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सोयाबीन और कपास की फसलों के दाम को लेकर प्रदर्शनकारी किसानों ने पौधों के साथ अनोखा विरोध किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। विपक्ष ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश जारी रखी है।

विपक्ष ने कपास, सोयाबीन के मुद्दे की ओर इशारा करते हुए सत्ता पक्ष पर हमला बोला और “कपास, सोयाबीन को दाम और धान को बोनस मिलना चाहिए। महंगाई आसमान छूने लगी, किसानों की जमीन पर', 'कपास सोयाबीन किसानों के घर, सत्ताधारी विधायक मंत्री पद के लिए लड़ रहे', 'शिंदे फड़णवीस-पवार के बीच कुर्सी की होड़, कपास सोयाबीन को भाव नहीं” ऐसी तख्तियां लेकर विपक्षी दल के विधायकों ने किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया।

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्ष किसानों के मुद्दे पर आक्रामक नजर आया। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा, “राज्य में किसानों की हालत बहुत खराब है. किसान जान दे रहे हैं। सोयाबीन, कपास का कोई उचित मूल्य नहीं है। धान पर कोई बोनस नहीं है। यह आंदोलन इसलिए शुरू किया गया है ताकि सरकार किसानों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करे।”