logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार करेंगे भाजपा में प्रवेश! बावनकुले बोले - फडणवीस और मुनगंटीवार से चर्चा बाद होगा फैसला


चंद्रपुर: राज्य में शिंदे सरकार के सत्ता में आने के बाद चंद्रपुर से निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने महायुति सरकार का समर्थन किया था। अब चर्चा है कि वह विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

काफी दिनों से चल रही इन चर्चाओं के बीच चंद्रपुर में कार्यकर्ता संवाद बैठक में पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से चर्चा के बाद निर्णय लेंगे 

उन्होंने कहा कि हमारी चर्चा होने बाद अगला फैसला जोरगेवार को पार्टी में लेने के लिए होगा बावनकुले ने स्पष्ट किया कि इस विधानसभा क्षेत्र में कमल के निशान पर चुनाव लड़ा जाएगा