logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस की अंदरूनी जंग तेज, गुटनेता राजेश अडूर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट


चंद्रपुर: शहर महानगरपालिका में एक बार फिर कांग्रेस के भीतर गुटबाजी तेज होती नजर आ रही है। महानगरपालिका चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी कांग्रेस में शुरू से ही दो गुट सक्रिय रहे हैं। विधायक विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर के नेतृत्व वाले गुटों में नगरसेवक बंटे हुए दिखाई दिए थे। इससे पहले कांग्रेस के गुटनेता पद को लेकर दोनों गुटों के बीच बड़ा राजनीतिक संघर्ष देखने को मिला था। मामला पार्टी आलाकमान तक पहुंचा था और अंततः दिल्ली से मुहर लगने के बाद वडेट्टीवार गुट के राजेश अडूर को गुटनेता नियुक्त किया गया था। हालांकि अब राजेश अडूर को गुटनेता पद से हटाने के लिए धानोरकर गुट ने सक्रिय रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गुटनेता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवश्यक संख्या बल जुटाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवश्यक आंकड़ा हासिल करने हेतु धानोरकर गुट को अभी आठ नगरसेवकों की जरूरत है। बताया जा रहा है कि इनमें से वडेट्टीवार गुट के पांच से छह नगरसेवक धानोरकर गुट के संपर्क में आ चुके हैं।इन चर्चाओं के सामने आते ही वडेट्टीवार गुट में हलचल बढ़ गई है।

संभावित राजनीतिक नुकसान से बचने के लिए वडेट्टीवार गुट ने भी अपने नगरसेवकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है और पूरी तरह सतर्क रुख अपना लिया है। दोनों गुटों के बीच जारी इस सियासी खींचतान के बीच अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कांग्रेस के भीतर उठे इस नए राजनीतिक तूफान का अंत किस रूप में होता है और गुटनेता पद को लेकर चल रही जंग में आखिर जीत किसकी होती है।