logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सांसद संजय राउत की भाजपा नेताओं के लिए बदले सुर, चंद्रशेखर बावनकुले की तरफ करते बताया उत्तम व्यक्ति; वीडियो हुआ वायरल


नागपुर: महाराष्ट्र की राजनीति में कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक दिलचस्प और चौंकाने वाला वाकया विदर्भ में सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत जब विदर्भ के स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक ले रहे थे, तब बैठक के भीतर एक ऐसा संवाद हुआ, जिसमें ठाकरे गुट के बड़े नेता धुर विरोधी पार्टी बीजेपी और उनके नेता चंद्रशेखर बावनकुले की जमकर तारीफ करते कैमरे में कैद हो गए। जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। 

दरअसल, राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर उद्धव ठाकरे राज्य भर में राम रक्षा आंदोलन करने वाले हैं। इसी के तहत 18 जुलाई को नागपुर के रामनगर स्थित राम मंदिर के बाहर यह आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की तैयारियों के लिए सांसद संजय राउत और विधायक अंबादास दानवे नागपुर पहुंचे। जहां उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 

इसी बैठक का एक वीडियो सामने आया, जिसमें स्थानीय नेता और 
 संजय राउत और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। यही नहीं इस दौरान कार्यकर्ता राउत से राज्य में बदलाव सहित चंद्रशेखर बावनकुले को लेकर सवाल करते हैं, जिसपर जवाब देते हुए दोनों नेता बावनकुले की तारीफ करते हैं। वीडियो में बातचीत साफ सुनी जा सकती है।

क्या था वो 'अंदरूनी संवाद'? आप भी देखिए:

स्थानीय पदाधिकारी: "क्या यहां से बीजेपी में कुछ फेरबदल (नेताओं की अदला-बदली) होने वाला है?"

संजय राउत: "चालू है (बातचीत चल रही है)..."

अंबादास दानवे: "बाकी सब लोग भी बीजेपी में जाने की तैयारी में होंगे।"

संजय राउत: "वो (चंद्रशेखर बावनकुले) कम्युनिकेशन (संवाद) के लिए बहुत अच्छा आदमी है।"

अंबादास दानवे: "एकदम अच्छा है... बहुत पॉजिटिव (सकारात्मक) इंसान है।"

संजय राउत: "बावनकुले... संवाद साधने के लिए उत्तम व्यक्ति हैं।"

अंबादास दानवे: "बहुत अच्छे इंसान हैं। सदन (सभागृह) में भी कभी नकारात्मक रुख नहीं अपनाते... हमेशा सकारात्मक रहते हैं।"

बीजेपी नेता की तारीफ से हर कोई हैरान
यह बातचीत इसलिए बेहद चौंकाने वाली है क्योंकि संजय राउत और अंबादास दानवे सार्वजनिक मंचों से बीजेपी और उसके नेताओं पर तीखे हमले करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, बंद कमरे में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों के सामने बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले की 'संवाद कला' और उनके 'सकारात्मक रवैए' की इस तरह तारीफ करना, कई नए राजनीतिक संकेत दे रहा है।