logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

संघ को कौरव बताना राहुल गांधी को पड़ेगा महंगा; अदालत में याचिका दायर, 12 अप्रैल को सुनवाई


नई दिल्ली: मोदी उपनाम को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने दोषी ठहराया था। कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा भी सुनाई थी। इस बीच अब राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बदनाम करने के आरोप में राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने इस संबंध में उत्तराखंड के हरिद्वार सत्र न्यायालय में याचिका दायर की है।

आख़िर मामला क्या है?

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अंबाला में एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को '21वीं सदी का कौरव' कहा था। राहुल गांधी ने कहा था कि 21वीं सदी के कौरव खाकी पाट पहनते हैं, हाथों में लाठी लेकर चलते हैं। उन्होंने यह भी बयान दिया था कि यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का है।

सुनवाई 12 अप्रैल को होगी

इस बीच कमल भदौरिया ने दावा किया है कि राहुल गांधी के बयान से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बदनामी हुई है। इस संबंध में उन्होंने हरिद्वार सत्र न्यायालय में याचिका दायर की है और मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी।