logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Jaitala AC Market: मॉल के निर्माण से व्यापारियों के लिए खड़ी हुई मुश्किल, मनपा आयुक्त से मुलाकात कर मांगी पर्यायी जगह


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) द्वारा शहर के जयताला इलाके में एक मॉल तैयार किया जा रहा है। इस मॉल के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू होने के ही साथ परिसर में सड़क पर बैठकर व्यापर करने वाले व्यापारियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गयी है। मंगलवार को इन्ही व्यापारियों ने नागपुर महानगर पालिका आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी (Dr. Abhijeet Choudhary) से मुलाकात कर पर्यायी जगह दिए जाने की मांग की। 

कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक प्रफुल्ल गुडधे पाटिल (Prafull Gudadhe Patil) के नेतृत्व में सड़क पर सब्जी समेत अन्य व्यापर करने वाले व्यापारी मंगलवार को मनपा मुख्यालय पहुंचे, मनपा ने जयताला बाजार (Jaitala Market) में अपनी एक लाख स्वेयर फिर जगह पर एक मॉल तैयार किये जाने का निर्णय किया है, जिस कंपनी को ये काम सौपा गया है उसने अपना काम भी शुरू कर दिया है।

जिसकी वजह से यहाँ सालों से व्यापार करने वाले व्यापारियों पर संकट खड़ा हो गया है। गुडधे के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मनपा आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी से मुलाकात की, इस मुलाकात के बाद गुडधे ने बताया की आयुक्त ने जल्द ही व्यापारियों को अस्थाई जगह उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी है।