logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नहीं रुक रहा जरांगे पाटिल का अनशन, सरकार ने आज बुलाई बैठक


जालना: जालना जिले के अंतरवाली सराती गांव में मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में शुरू की गई मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल का आज 14वां दिन है. राज्य सरकार अब तक कई बार अनशन खत्म कराने की कोशिश कर चुकी है. हालांकि, राज्य सरकार की सारी कोशिशें नाकाम रही हैं. मनोज जारांगे सामान्य आरक्षण के अपने फैसले पर कायम हैं.

राज्य सरकार की ओर से मनोज जरांगे से बातचीत जारी है. पाटिल ने कहा है कि वह अपना अनशन वापस नहीं लेंगे क्योंकि उनकी मांग को लेकर उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है. अब मनोज जारांगे ने पानी और दवा छोड़ दी है. उन्होंने सलाइन भी हटा दी है. इसी पृष्ठभूमि में आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है.

सरकार ने बुलाई बैठक 
मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को पुणे में बताया कि यह बैठक सह्याद्रि गेस्ट हाउस में होगी. आरक्षण के मुद्दे पर कोई समाधान नहीं निकल पाया है. इसलिए आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे आक्रामक होते जा रहे हैं. पानी और इलाज लेने से इनकार करने से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है. जरांगे के फैसले ने सरकार का सिरदर्द बढ़ा दिया है.