logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

भगवान राम को जीतेन्द्र अव्हाड ने बताया मांसाहारी, कहा- वनवास के दौरान करते थे शिकार


शिर्डी: मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मंदिर के उद्घटान की तारीख जैसे-जैसे करीब आरही है, वैसे-वैसे राजनीतिक नेताओं की बयान बाजी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट विधायक जीतेन्द्र अव्हाड भगवान् राम को लेकर विवादित टिप्पणी की है। अव्हाड ने राम को मांसाहारी बताते हुए कहा कि, "राम मांसाहारी थी, 14 साल बनवास के दौरान वह शिकार कर मांस खाते थे।"

बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पवार गुट ने शिर्डी में पार्टी के लिए शिबिर का आयोजन किया गया था। जहां बोलते हुए मुंब्रा विधायक अव्हाड ने यह बात कही। जिस समय अव्हाड ने यह बात कही, उस समय सामने शरद पवार सामने मौजूद थे। 

अव्हाड ने कहा, "राम हमारे हैं, वे बहुजनों के हैं। राम शिकार करते थे और मांस खाते थे। आप हमें शाकाहारी बनाने पर निकले हैं। लेकिन हम राम के आदर्श पर चल रहे हैं और मांसाहारी भोजन कर रहे हैं. 14 साल तक निर्वासन में रहने वाले व्यक्ति को शाकाहारी भोजन कहाँ मिलेगा?”

उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू को निमंत्रण नहीं मिलने को मुद्दा बनाते हुए शरद पवार विधायक ने कहा, "अब राम मंदिर को लेकर राजनीति देखने को मिल रही है. राम की सबसे करीबी रिश्तेदार सबरी थीं। कुछ नेता खुद आगे बढ़कर राम मंदिर का उद्घाटन करते हैं, लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वह सम्मान नहीं दिया जाता, जो दुखद है. राम भेदभाव रहित थे और आप हर उद्घाटन पर राष्ट्रपति को राजभवन में बंद कर देते हैं। वह स्वयं उद्घाटन करने के लिए निकल जाता है।”