logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

Jharkhand Assembly Election: बीजेपी ने पहली सूची की जारी, धनवार से मरांडी तो सरायकेला से चंपई होंगे उम्मीदवार


रांची: झारखण्ड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पहली सूची में 66 सीटों पर उम्मीवारों के नाम का ऐलान किया है। सूची के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) धनवार और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) से भाजपा में आये चम्पई सोरेन (Champai Soren) अपनी पारंपरिक सरायकेला से चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ भाजपा ने लोकसभा चुनाव हारने वाली सीता सोरेन (Sita Soren) और मधु कोड़ा (Madhu Koda) की पत्नी गीता कोड़ा (Gita Koda) को भी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

देखें भाजपा की पहली सूची:
ज्ञात हो कि, 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

68 सीटों पर लड़ रही भाजपा 

झारखंड विधानसभा में 81 सीट है। भाजपा यहाँ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। जिसमें भाजपा 68, आजसू 10, जेडीयू दो और चिराग पासवान की एलजेपी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।