logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कांद्री नगर पंचायत में 27.33 और कन्हान नगर परिषद में सबसे कम 17.33 प्रतिशत मतदान


नागपुर: रामटेक विधानसभा चुनाव क्षेत्र अंतर्गत 2 नगर परिषद एवं 2 नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह से ही मतदान धीमा रहा. दोपहर 12.30 बजे तक कांद्री नगर पंचायत चुनाव क्षेत्र में 27.33 तो सबसे कम 17.33 प्रतिशत मतदान कन्हान नगर परिषद क्षेत्र में हुआ है, जबकि चारों चुनाव क्षेत्र का औसत मतदान 22.19 प्रश रहा.

नगर परिषद कन्हान क्षेत्र में जहां कुछ मतदान केंद्रों में महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिली, तो साथ में दोपहर 1.30 बजे तक रामटेक नगर परिषद में 25.20 प्रतिशत तथा कांद्री नगर पंचायत चुनाव क्षेत्र में 12.30 बजे तक 27.33 मतदान हुआ है. पारशिवनी नगर पंचायत चुनाव क्षेत्र में 12.30 तक 19 प्रतिशत एवं कन्हान में 17.33 प्रश मतदान हो चुका है.

मतदान केंद्र में बूथ स्तर पर मतदाताओं के नाम नहीं मिलने पर उम्मीदवारों ने नाराजी जताई है. वहीं सांसद श्याम कुमार बर्वे ने बूथ क्रमांक 16 में अपनी पत्नी रश्मि बर्वे के साथ मतदान किया और विकास के लिए कांद्री नगर पंचायत चुनाव क्षेत्र में मतदान करने की अपील की.