logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

Karnataka Assembly Election 2023: भाजपा ने 189 नाम वाली उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, 52 नए चेहरा


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पहली सूची में 189 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पहली सूची में भाजपा ने 52 नए चेहरों को मैदान में उतारा है। वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Cm Basavaraj Bommai) अपनी शिगगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार रात को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) और पार्टी महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) ने इस बात की जानकारी दी। 

शिकारीपुर से लड़ेंगे येदुरप्पा के बेटे 

पार्टी आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा की मांग मानते हुए उनकी पारंपरिक सीट शिकारीपुर से उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं पार्टी के कद्द्वार नेता मेसे एक और मंत्री बी श्रीरामलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्टी ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ पार्टी ने मंत्री और कद्दावर नेता वी राजेंद्र को मैदान में उतारा है। राजेंद्र दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। एक शिवकुमार के खिलाफ और दूसरी अपनी पारंपरिक सीट से चुनावी मैदान में होंगे। 

10 मई को होगा मतदान

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।