logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कृपाल तुमाने ने नेता प्रतिपक्ष अजित पवार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- वित्त मंत्री रहते बिना खोके नहीं किया काम


नागपुर: शिवसेना (Shivsena) नेता और रामटेक लोकसभा से सांसद कृपाल तुमाने (Krupal Tumane) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit pawar) पर बड़ा आरोप लगाया है। तुमाने ने कहा कि, "पवार ने वित्त मंत्री रहते बिना खोखे कोई काम नहीं किया, इसलिए वह पहले बताएं कितने खोखे लिए।"  मंगलवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल पर बात करते हुए यह बात कही। 

पिछले दिनों उपराजधानी में एनसीपी ने ओबीसी सम्मलेन बुलाया गया था। इस बैठक में अजित पवार ने शिंदे गुट के विधायकों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “50 खोखे लेकर गद्दारी करने वालों को भूलना नहीं है। आने वाले चुनाव में नागरिक इन्हें सबक सिखाएगी।”

दादा बिना पैसे लिए काम नहीं करते थे

पवार के इस बयान पर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, “अजीत पवार को हमें बताना चाहिए कि जब वे वित्त मंत्री थे तो उन्होंने कितने खोखे लिए। अजित पवार खोखे के बिना काम नहीं करते थे। जो लोग सोते समय और सुबह उठकर खोखे को देखते हैं, वे खोखे की ही बात करते हैं, दादा बिना पैसे लिए काम नहीं करते थे।”